tubeshowcase●1,657,059 videos♡ My collection 0
← News

News04:11

यूएन महासचिव बच्चों पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव के बारे में मीडिया के लिए टिप्पणी

United Nations ↗

From the creator

कोविड – 19 महामारी दुनिया भर में फैलने के साथ-साथ हम एक भयावह चलन देख रहे हैं. समाज के निर्धनतम और निर्बलतम लोगों पर बहुत ख़तरनाक प्रभाव पड़ा है, महामारी का और उससे निपटने के उपायों का भी. मैं ख़ासतौर से, दुनिया भर के बच्चों के बारे में भी बहुत चिन्तित हूँ. शुक्र है कि ज़्यादातर बच्चे अभी इस बीमारी के बहुत गंभीर लक्षणों से बचे हुए हैं. लेकिन उनकी ज़िन्दगियाँ पूरी तरह से उलट-पलट हो गई हैं. मैं हर सभी जगह तमाम परिवारों से, और हर स्तर के लीडर्स से बच्चों की सुरक्षा करने की अपील करता हूँ. आज, हम एक ऐसी रिपोर्ट जारी कर रहे हैं जो बच्चों के सामने दरपेश ख़तरों की तरफ़ ध्यान दिलाती है. प्रथम, शिक्षा. इस समय, लगभग सभी बच्चे स्कूलों से बाहर हैं. कुछ स्कूल दूरस्थ शिक्षण (Distance Learning) मुहैया करा रहे हैं, लेकिन ये भी सभी बच्चों को उपलब्ध नहीं है. धीमी और महंगी इंटरनेट सेवाओं वाले देशों में बच्चे ज़्यादा वंचित साबित हो रहे हैं. दूसरा, भोजन दुनिया भर में लगभग 31 करोड़ स्कूली बच्चे अपने नियमित दैनिक पोषण के स्रोत के लिए स्कूलों पर निर्भर हैं. ये संख्या दुनिया भर के कुल बच्चों की लगभग आधी है. कोविड-19 से पहले भी दुनिया बच्चों के कुपोषण व विकास बाधिता संबंधी अस्वीकार्य उच्च दरों का सामना कर रही थी. तीसरा, हिफ़ाज़त. बच्चे स्कूलों से बाहर हैं, उनके समुदाय लॉकडाउन में हैं और वैश्विक आर्थिक मंदी गहराती जा रही है, ऐसे में परिवारों में दबावों का स्तर बढ़ रहा है. बच्चे घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार के पीड़ित और चश्मदीद गवाह दोनों ही बनने को मजबूर हैं. स्कूल बन्द होने के कारण, ऐसी स्थिति में अहम अग्रिम चेतावनी प्रणाली ग़ायब है. लड़कियों के स्कूलों से बाहर हो जाने का भी ख़तरा मंडरा रहा है, जिससे क

Published 2020-04-17 · Watch on YouTube ↗
Availability and playback restrictions are controlled by the original channel.

Keep exploring News