04:59यूएन उपमहासचिव की सोमालिया यात्रा
From the creator
संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव आमिना मोहम्मद ने सोमालिया का दौरा करने के बाद कहा है कि शांति व सुरक्षा प्रयासों में महिलाओं की भागीदारी होने से देश शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है. ------ संयुक्त राष्ट्र उपमहासचिव आमिना मोहम्मद ने कहा है कि शांति और स्थिरता के रास्ते पर सोमालिया ने ज़बरदस्त प्रगति की है और शांति व सुरक्षा प्रयासों में सोमाली महिलाओं की हिस्सेदारी होने से स्थानीय समाज एक समावेशी और शांतिपूर्ण भविष्य की दिशा में आगे बढ़ा है. यूएन उपमहासचिव ‘हॉर्न ऑफ़ अफ़्रीका’ क्षेत्र में स्थित देशों की यात्रा कर रही हैं और उसी सिलसिले में उन्होंने सोमालिया का एक दिन के लिए दौरा किया. https://news.un.org/hi/story/2019/10/1018501
Published 2019-11-17 · Watch on YouTube ↗
Availability and playback restrictions are controlled by the original channel.





