tubeshowcase●1,524,254 videos♡ My collection 0
← News

News02:03

यूएन प्रमुख का नव-वर्ष सन्देश

United Nations ↗

From the creator

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने 2021 के अपने नव-वर्ष सन्देश में कहा है कि नया वर्ष, पिछले साल द्वारा दिये गए ज़ख्मों को भरने का मौक़ा होना चाहिये... --- प्रिय दोस्तो, 2020, कठिनाइयों, मुसीबतों और आँसुओं का वर्ष रहा है. कोविड-19 ने हमारी ज़िन्दगियाँ उलट-पलट कर रख दी हैं और दुनिया को कष्ट व शोक में धकेल दिया है. कितनी बड़ी संख्या में प्रियजनों की जीवन ख़त्म हो गए हैं – और महामारी का प्रकोप अब भी जारी है, बीमारी और मौतों की नई लहर भी नज़र आ रही है. ग़रीबी, असमानता और भुखमरी उछाल पर हैं. रोज़गार व कामकाज ग़ायब हो रहे हैं और क़र्ज़ का बोझ बढ़ रहा है. बच्चों को भी संघर्ष करना पड़ रहा है. घरों में हिंसा बढ़ रही है, और हर जगह असुरक्षा का माहौल है. लेकिन एक नया वर्ष हमारे सामने है. और इसके साथ ही, हमें उम्मीद की किरणें भी नज़र आ रही हैं. • लोग अपने पड़ोसियों और अजनबियों के लिये मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं; • अग्रिम मोर्चों पर डटे लोगों ने अपना सबकुछ दाँव पर लगा दिया है. • वैज्ञानिक गण, रिकॉर्ड कम समय में वैक्सीन तैयार कर रहे हैं. • बहुत से देश, जलवायु आपदा की रोकथाम के लिये नई प्रतिबद्धताएँ दिखा रहे हैं. अगर हम सभी मिलकर, एकता और एकजुटता के साथ काम करें, तो उम्मीद की ये किरणें, पूरी दुनिया में फैल सकती हैं. यही, इस बेहद कठिन वर्ष का प्रेरणा सन्देश है. जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 महामारी, दोनों ही ऐसे संकट हैं जिनका मुक़ाबला, केवल सभी इनसानों की एकता व एकजुटता के साथ किया जा सकता है – जिससे एक समावेशी और टिकाऊ भविष्य की तरफ़ बदलाव का रास्ता निकलता है. वर्ष 2021 के दौरान, संयुक्त राष्ट्र की मुख्य महत्वाकाँक्षा - कार्बन निष्पक्षता – नैट-शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य – वर्ष 2

Published 2020-12-29 · Watch on YouTube ↗
Availability and playback restrictions are controlled by the original channel.

Keep exploring News